झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 18 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 18 अक्टूबर 2025

झारखंड में शुक्रवार को अपराध, त्योहारों की रौनक और प्रशासनिक गतिविधियों से दिनभर सुर्खियां बनती रहीं। पलामू में खेत से शव मिलने से सनसनी मच गई, जबकि रांची और बोकारो के बाजार धनतेरस की खरीदारी से गुलजार रहे। दूसरी ओर, चतरा में दो इनामी नक्सली कमांडरों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। पढ़िए आज झारखंड की 10 बड़ी खबरें:

1. पलामू में धान के खेत से मिला युवक का शव

बकाया पैसा मांगने गया था व्यक्ति, हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह गुरुवार रात से लापता था, पुलिस जांच में जुटी है।

2. लातेहार में अफीम तस्करी का पर्दाफाश

बालूमाथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, 1.066 किलो अफीम, बाइक और मोबाइल जब्त; कीमत करीब पांच लाख रुपये।

3. रांची में लग्जरी मार्केट चमका

धनतेरस पर दो करोड़ की कार और 30 लाख की बाइक की डिमांड बढ़ी, शहर के मॉल और ऑटो शोरूम में भारी भीड़।

4. बोकारो के बाजारों में धनतेरस की रौनक

ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अच्छी बिक्री की उम्मीद, व्यापारी बोले—इस बार रिकॉर्ड कारोबार होगा।

5. रांची रिम्स में निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी

रिम्स प्रबंधन ने 200 निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मंजूरी दी, महिला गार्ड भी होंगी शामिल।

6. धनबाद में मिलावटी मिठाइयों पर कड़ी कार्रवाई

फूड विभाग की छापेमारी में बसंत मिष्ठान भंडार और राजा नमकीन की मिठाइयां मिली खराब, टीम ने मिठाइयां नष्ट कराईं।

7. रांची में आदिवासी समाज का प्रदर्शन

कुड़मी समाज की ST मांग के विरोध में आदिवासी सड़कों पर उतरे, कहा—जो पार्टी समर्थन करेगी, उसका बहिष्कार होगा।

8. चतरा में दो नक्सल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

टीएसपीसी संगठन के इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले, कई खूनी वारदातों में थे शामिल।

9. रांची के धनतेरस बाजार में भारी भीड़

जेवरों के मेकिंग चार्ज पर छूट और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बढ़ी मांग, दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें।

10. गिरिडीह में सीएससी डकैती का खुलासा

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चार फरार; बदमाश पीछे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे, CCTV से मिली मदद।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG