झारखंड की टॉप 10 न्यूज़: 23 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की टॉप 10 न्यूज़: 23 अक्टूबर 2025

झारखंड में मंगलवार को अपराध, जांच एजेंसियों की कार्रवाई, सड़क और सुरक्षा संबंधी मुद्दों ने सुर्खियां बटोरीं। वहीं छठ पूजा की तैयारियों के बीच कई क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं को लेकर तनाव भी देखने मिला। पढ़िए प्रदेश की 10 बड़ी खबरें:

1. कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को जयपुर से गिरफ्तार किया। वह कई गंभीर वारदातों में वांछित था।

2. पलामू में नाबालिग की हत्या

प्रेम प्रसंग के शक में युवक ने नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। आरोपी गिरफ्तार।

3. छठ घाट तक पहुंचने में दिक्कत

रांची में छठ घाटों की सफाई तो हुई, लेकिन पहुंच मार्ग गड्ढों और गंदे पानी से बेहाल। व्रतियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

4. घाटशिला उपचुनाव में 14 प्रत्याशी

तीन नामांकन रद्द होने के बाद उपचुनाव में अब 14 उम्मीदवार मैदान में। 11 नवंबर को वोटिंग।

5. फर्जी ईडी समन पर लगेगी लगाम

ईडी अब अपने समन में क्यूआर कोड लगा रही है जिससे स्कैन करते ही असली-नकली का पता लग जाएगा।

6. जामताड़ा में बच्ची की जान बची

अजय नदी में कार्तिक स्नान के दौरान बह गई बच्ची को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचाया गया।

7. अनिल मिश्रा हत्याकांड में कार्रवाई

पलामू में हुए हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दूसरा अभी फरार। जांच जारी।

8. छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ी

रांची में सरकार ने घोषणा की 9वीं-10वीं की छात्रवृत्ति 3 गुना और 11वीं-12वीं की दोगुना की जाएगी। 58 हजार छात्रों को लाभ।

9. लातेहार में अपराधियों की गिरफ्तारी

राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार। कोयला साइट पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की साजिश नाकाम।

10. घाटशिला चुनाव में महाभारत जारी

नामांकन विवाद के बीच चुनावी जंग और तेज, सभी दलों ने ताकत झोंकी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG