झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 12 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 12 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में शनिवार का दिन घटनाओं से भरा रहा कहीं खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया, तो कहीं पुलिस ने ड्रोन की मदद से अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसा। रांची में सोना-चांदी के भाव आसमान छू गए, जबकि गुमला, धनबाद और लातेहार में अलग-अलग घटनाओं ने लोगों का ध्यान खींचा। पढ़िए राज्य की 10 बड़ी खबरें एक साथ।

1. खेलो झारखंड : रांची और चतरा की टीमों का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय खेलो झारखंड हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन रांची और चतरा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मौका देना है।

2. गुमला में हादसा: डोभा में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत
गुमला जिले में 6 साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ डोभा में नहाने गई थी, लेकिन गहराई में जाने के कारण डूब गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

3. रांची में सोना-चांदी की रिकॉर्ड तेजी
धनतेरस से पहले रांची के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोना पिछले पांच दिनों में ₹4500 और चांदी ₹12,000 महंगी हुई है। ग्राहक अब भीड़ के बावजूद खरीदारी में जुटे हैं।

4. हजारीबाग में अवैध शराब पर ड्रोन से छापा
हजारीबाग पुलिस ने ड्रोन की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 22,500 किलो जावा महुआ और 1,370 लीटर तैयार शराब बरामद की गई। पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

5. विधायक दशरथ गागराई ने घायल जवान का हाल जाना
सारंडा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने विधायक दशरथ गागराई राउरकेला पहुंचे। उन्होंने घायल जवान से मुलाकात कर परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

6. लातेहार में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार
टोरी गोलीकांड में शामिल राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्टल, बम और जिंदा कारतूस मिले हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।

7. रांची में हत्याकांड का खुलासा, छह गिरफ्तार
छह महीने पुराने हत्याकांड का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो नाबालिग समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए हथियार भी बरामद किए हैं।

8. गुमला में मणिपुर से साइबर ठग गिरफ्तार
गुमला साइबर सेल ने 10.75 लाख रुपये की ठगी मामले में मणिपुर से एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

9. धनबाद में ट्रक चालक की मौत पर हंगामा, समझौता हुआ
बलियापुर में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले ट्रक चालक की संदिग्ध मौत से इलाके में हंगामा मच गया। परिजनों ने मालिक पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मुआवजे पर सहमति बनी।

10. रांची रेल मंडल में ‘अभियान 5.0’ शुरू
रांची रेल मंडल में ‘अभियान 5.0’ अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत पानी के नमूनों की जांच और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना प्राथमिकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG