हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा से झारखंड को मिल सकता है बड़ा निवेश, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा भी की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने 12 दिवसीय विदेशी दौरे के बाद रांची लौट आए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची के डीसी और एसएसपी ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी विदेश यात्रा काफी सफल रही और इससे झारखंड में बड़े स्तर पर पूंजी निवेश आने की संभावनाएं बनी हैं।

विदेशी निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान उन्होंने स्पेन और स्वीडन में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन बैठकों में उन्होंने खनन, हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, कृषि प्रसंस्करण और महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में झारखंड में विदेशी पूंजी का प्रवाह तेज होगा।

पहल्गाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा,

“यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि देश के सूचना तंत्र में गंभीर खामी है। उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

दौरे के बाद तुरंत काम में जुटे मुख्यमंत्री

विदेश से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण बैठकों की शुरुआत कर दी है। उनके गैरमौजूदगी के दौरान कई मुद्दे सामने आए हैं, जिनमें सिरम टोली फ्लाईओवर विवाद प्रमुख है। इस मामले की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री गुरुवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक करेंगे।

5 मई को होगा दौरे का विस्तृत ब्यौरा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके विदेश दौरे की विस्तृत जानकारी 5 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। इसमें स्पेन और स्वीडन की यात्राओं के दौरान हुई बैठकों, समझौतों और संभावित निवेश को लेकर पूरी रिपोर्ट साझा की जाएगी।

रायपुर: NHM कर्मचारियों का प्रदर्शन, 16 हजार कर्मचारी हुए शामिल..यह भी पढ़े

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का