झांसी: NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, रोड रोलर से टकराई स्लीपर बस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jhansi: Horrific road accident on NH-27, sleeper bus collides with road roller

हादसे में तीन गंभीर घायल

लोकेशन – तहसील मोंठ, जिला झांसी

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर मंगलवार सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, झांसी की ओर आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस जैसे ही मोंठ क्षेत्र पार कर सेमरी टोल प्लाजा से चिरगांव की ओर बढ़ी, तभी सड़क किनारे खड़े एक रोड रोलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े रोड रोलर से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

घायलों में चिरगांव के करगुवा निवासी होमगार्ड जवान अलख प्रकाश राजपूत शामिल हैं, जिनके पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं, मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी के पिछोर निवासी किशन लोधी और रामकुमार लोधी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े रोड रोलर को बिना चेतावनी के क्यों छोड़ा गया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP