जौनपुर: मरा हुआ मरीज और जारी रहा इलाज!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jaunpur: The patient is dead and the treatment continues!

अस्पताल की लापरवाही से इंसानियत शर्मसार

जौनपुर जिले के नईगंज इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टरों की लापरवाही और कथित लालच ने मानवता को झकझोर कर रख दिया।

तीन दिन पहले ही हो चुकी थी मौत, फिर भी जारी रहा इलाज का नाटक

जफराबाद निवासी शुभम निषाद, जो एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था, उसे 10 दिन पहले इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ICU में भर्ती शुभम की मौत तीन दिन पहले ही हो चुकी थी, फिर भी डॉक्टरों ने परिजनों को गुमराह कर यह भरोसा दिलाया कि उसका इलाज चल रहा है।

परिजन लगातार डॉक्टरों से शुभम की हालत के बारे में पूछते रहे, और हर बार जवाब मिलता – “ICU में है, हालत गंभीर है, लेकिन ठीक हो जाएगा।” लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी – शुभम का जीवन पहले ही समाप्त हो चुका था।

तीन दिन बाद जब सच सामने आया, मच गया हंगामा

तीन दिन बाद जब अस्पताल प्रशासन ने शुभम की मौत की खबर दी, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में भारी हंगामा हुआ और दर्जनों की संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस ने संभाला मामला, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर शुभम की मौत कब हुई और अस्पताल प्रशासन ने तीन दिनों तक परिजनों को क्यों गुमराह किया।

परिजनों का आरोप – ‘हमसे लगातार झूठ बोला गया’

शुभम के परिजनों ने अस्पताल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें तीन दिन तक शुभम से मिलने तक नहीं दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी उठे सवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी अस्पताल पर इस तरह की लापरवाही और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी और लचर निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे