Janjgir Champa में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बुजुर्ग दंपति समेत दो बच्चों मिले शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/janjgir-champa-murder-case/

Report by: Goldy Shrivas

Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ के Janjgir जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में बुजुर्ग दंपति के साथ उनके नाती और नातिन शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Janjgir Champa: घर के अंदर खाट पर मिले चारों के शव

जानकारी के अनुसार चारों शव घर के अंदर खाट पर पड़े मिले। सभी के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान बताए जा रहे हैं। घटना इतनी भयावह थी कि पूरे घर में खून फैला हुआ मिला।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब काम करने वाले मिस्त्री घर पहुंचे तो उन्होंने चारों को खाट पर पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

Janjgir Champa: बुजुर्ग दंपति समेत नाती-नातिन की हत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में एक बुजुर्ग दंपति और उनके दो नाबालिग नाती-नातिन शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Janjgir Champa

घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Janjgir Champa: धारदार हथियार से हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। हमलावरों ने बेहद बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।

हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Janjgir Champa: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद Chhattisgarh Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Janjgir Champa: इलाके में फैली सनसनी

ग्राम भवंतरा में हुई इस सामूहिक हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच तेज कर दी गई है।

read also: Roorkee: बंजारावाला में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीण बोले- ग्राम समाज की जमीन पर चल रहा माफियाओं का खेल