जांजगीर-चांपा: ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का NH-49 पर चक्काजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Janjgir-Champa: Congress blocks NH-49 against ED action

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास

जांजगीर-चांपा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन अब ज़मीनी स्तर पर तेज़ होता जा रहा है। सोमवार को जांजगीर जिले के शहीद रुद्रप्रताप चौक, तरौद (NH-49) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

हाईवे जाम, कारें बीच सड़क में खड़ी कर यातायात बाधित

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने NH-49 पर कारें खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहीद रुद्रप्रताप चौक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।

कांग्रेस विधायक व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह, और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे, जो केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस बल तैनात, शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए थी ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

कांग्रेस का आरोप – लोकतंत्र पर हमला

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग हो रहा है। यह कार्रवाई जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों और उनके परिवार को निशाना बनाने के लिए की जा रही है। पार्टी ने साफ किया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस तानाशाही रवैये के खिलाफ सड़कों पर उतरने को तैयार है।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक