,

Jamtara news: संविधान से चलता है देश, हर हाल में लागू होगा एसआईआर : चंपई सोरेन

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara news: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी व्यक्ति या पार्टी की इच्छा से नहीं, इसलिए एसआईआर हर हाल में लागू होगा। रविवार शाम जामताड़ा दौरे पर पहुंचे चंपई सोरेन का पोसाई मोड़ पर आदिवासी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने संथाल परगना में आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आदिवासी अस्तित्व पर हमला है और इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पेसा कानून को लेकर उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून की बात तो हो रही है, लेकिन अब तक उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज अपने जल-जंगल-जमीन और स्वशासन के अधिकारों को लेकर जागरूक है और पीछे हटने वाला नहीं है।