,

Jamtara : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फहराया तिरंगा, विरोधियों पर तीखे प्रहार के साथ गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर देश के बलिदानियों को नमन करते हुए की।

परेड और झांकियों में दिखा उत्साह

Jamtara ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस गौरवशाली मार्च पास्ट में कुल 14 प्लाटूनों ने हिस्सा लेकर अपनी अनुशासनबद्ध प्रस्तुति दी। समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भव्य झांकियां निकाली गईं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली वन विभाग की झांकी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

सरकार की उपलब्धियां और विकास का संकल्प

Jamtara जनता को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं और पिछले वर्षों की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिलेवासियों से एकजुट होकर राज्य की उन्नति में योगदान देने की अपील की।

राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला

Jamtara मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ. अंसारी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की एकता पर सवाल उठाने वाले लोग ‘अंग्रेजी मानसिकता’ से प्रेरित हैं। उन्होंने अपने पारिवारिक इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने आजादी के लिए गोलियां खाईं पर कभी समझौता नहीं किया। साथ ही, बाबूलाल मरांडी और भाजपा पर आदिवासी मुख्यमंत्री की प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश और विकास से विपक्ष घबराया हुआ है।

Read this: Giridih : हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस: मंत्री सुदिव्य सोनू ने फहराया तिरंगा, झांकियों ने जीता दिल

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…