Report By: Afzal Ahmad.
Jalaun: मथुरा में हुए सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के चलते जालौन जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। घने कोहरे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
हाईवे पर चला जागरूकता अभियान
कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीएम और एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और अभियान की निगरानी की।
सीमित गति और रिफ्लेक्टर पर जोर
प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को घने कोहरे में सीमित गति से वाहन चलाने, हेडलाइट और इंडिकेटर सही रखने तथा वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के लिए जागरूक किया गया। स्पीड लिमिट का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि यात्रा जरूरी हो तो पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।
उरई क्षेत्र में चला अभियान
यह जागरूकता अभियान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-कानपुर हाईवे पर चलाया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।




