Jalaun: पुलिस की ‘जल्लाद’ कार्यशैली: युवक को बेरहमी से पीटा और सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jalaun

रिपोर्ट: अफजाल अहमद

Jalaun जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबीना बस स्टैंड के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घर के विवाद को सुलझाने पहुँचे सरकारी नुमाइंदों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय खुद कानून हाथ में ले लिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को बेरहमी से पीटते और फिर उसे जानवरों की तरह घसीटकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

मकान के बंटवारे का विवाद बना दरिंदगी की वजह

Jalaun जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दो सगे भाइयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। विवाद की सूचना मिलने पर पीआरवी (डायल 112) मौके पर पहुँची थी। आरोप है कि वहाँ पहुँचते ही पुलिसकर्मियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक भाई को पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद पुलिस का तांडव जारी रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

Jalaun घटना के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पुलिस की इस बर्बरता को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दीधारी युवक पर थप्पड़ और लात बरसा रहे हैं और बाद में उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारित होते ही लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की जमकर आलोचना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुरक्षा करने वाले ही बने ‘भक्षक’

Jalaun इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की ‘मित्र पुलिस’ वाली छवि को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना पक्ष सुने ही मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि इन ‘वर्दीधारी गुंडों’ पर क्या कानूनी गाज गिरती है।

Read this: sir second phase 2026 : फॉर्म-7 के दुरूपयोग की शिकायतों पर भोपाल कलेक्टर ने किया आश्वस्त, कहा किसी सही व्यक्ति का नाम नहीं कटा जाएगा