Jaipur में SVS गैंग का खुलासा, फरार हत्या आरोपी सोनू वैष्णव गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/jaipur-svs-gang-arrest-sonu-vaishnav/

Report by: Suman

Jaipur: जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ठगों की SVS गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग एटीएम बदलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ के दौरान कई अहम राज उजागर किए हैं।

Jaipur: वीरपाल हत्याकांड का आरोपी भी गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि बापर्दा आरोपी सोनू वैष्णव वीरपाल हत्याकांड में भी शामिल था। वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Jaipur: जमीनी विवाद में की थी फायरिंग

Jaipur

पुलिस जांच के अनुसार सोनू वैष्णव ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीनी विवाद के चलते फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Jaipur: आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित

जयपुर पुलिस के अनुसार आरोपी पर डीग जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह लंबे समय से फरार रहकर अपनी पहचान छिपा रहा था।

Jaipur: तकनीकी सहयोग से हुआ खुलासा

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि टीम ने तकनीकी सहायता और सघन पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और एसीपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

Jaipur: गैंग से जुड़े और खुलासों की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि आरोपी से अभी और पूछताछ जारी है, जिससे गैंग से जुड़े अन्य अपराधों और साथियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

read also: Kurukshetra में नगर परिषद कर्मचारी की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर पर लगे गंभीर आरोप

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस