जयपुरः अपहरण कर फिरौती वसूलने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पुलिस ने ऐसे गैंग के सदस्यों को पकड़ा है जो सिर्फ प्रोपर्टी कारोबारियों का अपहरण कर उनसे वसूली करता हैं। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है।जबकि मास्टर माइंड फरार है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि जयपुर में एक गैंग प्रोपर्टी डीलरों को ही टारगेट करकेउनका अपहरण करता था फिर उनके साथ मारपीट की जाती और पैसे की वूसली करके ही छोड़ा जाता। बताया जा रहा है कि यह गैंग अभी तक करोड़ों रूपए की वसूली कर चुका है।

शिप्रापथ थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि अमित कुमार ने रिपोर्ट दी थी कि वह 7 नवम्बर को रात करीब 1 बजे कैब से घर जा रहे थे। तभी एक कार में 4-5 लोग सवार होकर आते है और कार को कैब के आगे लगा देते है फिर अमित कुमार को जबरन अपनी कार में बैठा के अज्ञात फ्लेट पर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई और पर्स, मोबाइल, घड़ी आदि सामान छीन लिया इसके साथ ही 50 लाख रूपए की फिरौती मांगने लगे लेकिन मौका पाकर अमित कुमार वहां से भाग निकला।

सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाशों की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी चेक किए। जिसमें बदमाशों की कार दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई तथा बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपहरण की वारदात का प्लान राजेन्द्र चौधरी करता हैए जिसके साथ बाकि बदमाश मिलकर काम करते हैं। राजेन्द्र चौधरी जयपुर व अन्य शहरों में पैसे वाले प्रॉपर्टी डीलर की पहचान करता है। इसके बाद रेकी करके किडनैपिंग का प्लान बनाता है। इसके बाद अपहरण करके अपने फ्लैट में ले जाकर मारपीट करता है। फिर छोड़ने के नाम पर उनसे पैसे मांगता है।

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने