Jaipur news: दूसरे दिन भी सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक, जगतपुरा में काफिले में घुसा युवक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Jaipur news: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में लगातार दूसरे दिन चूक का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर जयपुर के जगतपुरा इलाके में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सड़क पार करता हुआ काफिले के बीच पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जगतपुरा में काफिले के बीच पहुंचा युवक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एबीवीपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुरा जा रहे थे। इसी दौरान जब उनका काफिला जगतपुरा में 7 नंबर बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था, तभी एक युवक अचानक काफिले के बीच आ गया। आगे चल रही एस्कॉर्ट टीम ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन युवक नहीं रुका।

पुलिस ने मौके पर रोका युवक
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को काबू में ले लिया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

भरतपुर में भी हो चुकी है चूक
इससे पहले 27 दिसंबर को भरतपुर जिले में भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई थी। उस दिन मुख्यमंत्री अपने गुरु संतरामदास महाराज की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर लौट रहे थे। मंदिर के बाहर एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके काफी करीब पहुंच गया था, जिसे समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया था।

सीएम के विमान से जुड़ी पुरानी घटना
31 जुलाई 2025 को भी मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जयपुर से फलोदी जा रहा उनका चार्टर विमान गलती से फलोदी एयरफोर्स स्टेशन की बजाय शहर की सिविल एयरस्ट्रिप पर उतार दिया गया था। बाद में विमान को दोबारा उड़ाकर वायुसेना स्टेशन पर उतारा गया। इस चूक के बाद डीजीसीए ने दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया था।

2024 में जगतपुरा में हुआ था बड़ा हादसा
11 दिसंबर 2024 को भी जगतपुरा रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान गंभीर घटना हुई थी। रॉन्ग साइड से आ रही टैक्सी ने सुरक्षा में तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह को टक्कर मार दी थी। इसके बाद टैक्सी काफिले की अन्य गाड़ियों से भी टकरा गई। इस हादसे में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एएसआई सुरेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

लगातार घटनाओं से उठे सवाल
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन के भीतर दो बार सुरक्षा घेरा टूटना, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी