Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Avinash Srivastwa

Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में एक अनोखी घटना ने शादी समारोह में मौजूद लोगों को चौका दिया। संजीत कुमार की शादी में उसके मित्र गौतम कुमार ने उसे गिफ्ट में जिंदा सांप दिया।

Rohtas

Rohtas: मिठाई समझकर खोला तो निकला सांप

शादी में जैसे ही संजीत ने मिठाई का डब्बा खोला, वह जिंदा सांप देखकर चौंक गया। घबराकर दूल्हा सांप वाले डब्बे को फेंकने लगा। इस दृश्य ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को हैरान और हंसने पर मजबूर कर दिया।

Rohtas: सांप पकड़ना है गौतम की हॉबी

सांप गिफ्ट करने वाला गौतम कुमार अपने गांव में सांप पकड़ने का शौक रखता है। उसने इसी हॉबी का इस्तेमाल करते हुए गांव से एक सांप पकड़ा और उसे मिठाई के डब्बे में पैक कर अपने दोस्त संजीत के घर भेजा।

Rohtas: शादी में हंसी-मजाक का विषय

यह घटना शादी में दोस्तों के बीच मजाक के रूप में चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि दूल्हा और परिवार सांप देखकर चौंक गए, वहीं समारोह में मौजूद लोग इसे हंसी-मजाक और अनोखा किस्सा मान रहे हैं।

read also: IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय