Iftar Party Rohtas: कोचस में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iftar Party Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa

Iftar Party Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के कोचस में रविवार शाम रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिले के समाजसेवी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन द्वारा किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Iftar Party Rohtas: कार्यक्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

दावत-ए-इफ्तार के दौरान पूरे कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक बताया।

Iftar Party Rohtas: जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश

इस मौके पर जनप्रतिनिधि लाल साहब ने कहा कि रोहतास जिले की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी सभी के सुख-दुख में शामिल होते रहेंगे।

Iftar Party Rohtas: समाज सेवा को बताया प्राथमिकता

कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद नसरुद्दीन ने कहा कि वे सभी धर्मों और समुदायों के त्योहारों में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और मेल-मिलाप बना रहना बेहद जरूरी है, तभी जिला विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है।

Iftar Party Rohtas: इफ्तार के साथ सौहार्द का संकल्प

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर समाज की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। होली मिलन, इफ्तार या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वे हमेशा लोगों के बीच रहकर उनसे जुड़े रहने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

read also: Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय