,

Manali के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी, 1000 से अधिक वाहन फंसे, पुलिस और BRO टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Manali

Manali: मनाली के साउथ पोर्टल के पास अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि फंसे हुए यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित निकाला जा सके।

Manali: डीएसपी डी शर्मा ने रेस्क्यू की निगरानी की

डीएसपी डी शर्मा भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी करते हुए सभी प्रयासों को सुनिश्चित किया। पुलिस द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

Manali: BRO और अन्य एजेंसियों को तैनात किया गया

पुलिस ने बीआरओ (BRO) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें। सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए मिट्टी, मशीनों और आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग किया जाएगा। इस प्रक्रिया से सैलानी और फंसे वाहन सुरक्षित रूप से मनाली की ओर पहुंच सकेंगे।

Manali: पुलिस ने नागरिकों से किया सहयोग का अनुरोध

पुलिस प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि धैर्य बनाए रखें और उनकी टीम का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

read also: LPG hoarding action MP: एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रदेशभर में कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में एफआईआर दर्ज

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…