,

Kisan Kalyan Varsh: भोपाल में आज कृषि कल्याण वर्ष पर बड़ा कार्यक्रम, सीएम मोहन यादव करेंगे संबोधन

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-cm-dr-mohan-yadav/

Kisan Kalyan Varsh: सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में घोषित कृषि कल्याण वर्ष 2026 के तहत आज भोपाल में जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वर्ष में जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Kisan Kalyan Varsh: कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन

यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

Kisan Kalyan Varsh: कृषि से जुड़े विभागों की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता और पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। इससे जनप्रतिनिधियों को किसानों के हित में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

Kisan Kalyan Varsh: कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग का विशेष सत्र

अभिमुखीकरण कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में खेती से जुड़ी नई पहल, तकनीक और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Kisan Kalyan Varsh: किसानों की समृद्धि पर मुख्यमंत्री का संबोधन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मोहन यादव जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। अपने उद्बोधन में वे किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा करेंगे और किसानों की समृद्धि व खुशहाली के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डालेंगे।

read also: LPG hoarding action MP: एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रदेशभर में कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में एफआईआर दर्ज

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को