Jaipur news: कॉलेज छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान, परीक्षा में नकल पकड़े जाने के बाद तनाव में था युवक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Jaipur news: जयपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्र ने 12 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद मानसिक तनाव और अवसाद में था।

किराए की स्कूटी से पहुंचा निर्माणाधीन इमारत तक
छात्र कॉलेज से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक वाहन किराया केंद्र से स्कूटी लेकर बगरू क्षेत्र की एक निर्माणाधीन इमारत पर पहुंचा। वहां उसने 12वीं मंजिल पर जाकर अपना बैग और मोबाइल दीवार पर रखा और नीचे कूद गया।

तेज आवाज सुनकर दौड़े लोग
छात्र के नीचे गिरते ही फर्स्ट फ्लोर के छज्जे पर जोरदार आवाज हुई। वहां काम कर रहे मजदूरों को पहले लगा कि कोई मजदूर गिर गया है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो छात्र को गंभीर हालत में पाया।

अस्पताल में घोषित किया मृत
सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को तुरंत बगरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान और शैक्षणिक पृष्ठभूमि
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु राज के रूप में हुई है। वह छह महीने पहले मणिपाल विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष में दाखिला लेकर हॉस्टल में रह रहा था।

परीक्षा में नकल पकड़े जाने से बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर में एक विषय में बैक लगने के बाद प्रियांशु 26 दिसंबर को बैक पेपर की परीक्षा देने गया था। परीक्षा के दौरान वह नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी उत्तरपुस्तिका और पर्चियां जब्त कर ली गई थीं।

छत पर मिला बैग और जहर
पुलिस की तलाशी के दौरान 12वीं मंजिल पर प्रियांशु का बैग और मोबाइल मिला। बैग में मौजूद दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई। बैग के अंदर जहर और पानी की बोतल भी बरामद की गई।

परिजनों और दोस्तों ने बताई मानसिक स्थिति
परिजनों और दोस्तों के अनुसार, घटना से पहले फोन पर प्रियांशु की बातें असामान्य लग रही थीं और वह गहरे तनाव में दिख रहा था। कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर वार्डन ने उसे समझाने की कोशिश की थी।

मोबाइल बंद कर हॉस्टल से निकल गया
वार्डन से बातचीत के बाद उसने हॉस्टल लौटने की बात कही, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसने स्कूटी किराए पर ली और शाम करीब सवा सात बजे निर्माणाधीन इमारत पर पहुंचकर यह कदम उठा लिया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के बाद कॉलेज परिसर और छात्रावास में शोक का माहौल है।

    - Advertisement -
    Ad imageAd image

    Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

    Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

    Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

    Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

    MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

    MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

    Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

    Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

    Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

    Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

    GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

    अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

    RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

    RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

    OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

    OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

    GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

    GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

    Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

    Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र