जबलपुर: प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल की आत्महत्या की पुष्टि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर, होम साइंस कॉलेज में बॉटनी की प्रोफेसर रहीं प्रज्ञा अग्रवाल (57) की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब काफी हद तक सुलझती नजर आ रही है। घटना के एक दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि उन्होंने स्वेच्छा से आत्महत्या की थी। रिपोर्ट के अनुसार, हाथ और गले पर गहरे घावों से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उनकी मौत हुई।


मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला, कारण अब भी अनजान

हालांकि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि प्रज्ञा अग्रवाल ने खुद बाएं हाथ में चाकू पकड़कर, दाएं हाथ की नसें काटीं और फिर उसी से गले पर भी वार किया। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू बरामद हुआ है।


10 से 15 मिनट में हुआ मौत का कारण बनता रक्तस्राव

मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक के मुताबिक, कट इतनी गहरी थी कि 10–15 मिनट में ही लगभग एक लीटर खून बह गया, जिससे उनका जीवन नहीं बचाया जा सका। यह आत्मघाती कदम सोच-समझकर उठाया गया प्रतीत होता है।


घर पर अकेली रहती थीं, मेड ने शव देखा सबसे पहले

प्रोफेसर प्रज्ञा का शव उनके अंबर विहार कॉलोनी स्थित घर में खून से सना पड़ा मिला। उन्हें सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने देखा और तुरंत पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी। प्रारंभ में यह मामला हत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की पुष्टि कर दी है।


परिवार सदमे में, भाई बोले- दो दिन पहले हुई थी सामान्य बातचीत

भोपाल से जबलपुर पहुंचे प्रज्ञा के छोटे भाई प्रज्ञेश अग्रवाल, जो कि एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल में डायरेक्टर हैं, ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। उस वक्त ऐसा कुछ भी नहीं लगा कि वे अवसाद में हैं या कोई गंभीर निर्णय लेने वाली हैं।


कॉलेज में थीं ज़िम्मेदार और लोकप्रिय शिक्षिका

होम साइंस कॉलेज की टीचर्स और छात्राओं के अनुसार, प्रो. प्रज्ञा एक जिम्मेदार, सकारात्मक और जिंदादिल शख्सियत थीं। NAAC मान्यता संबंधी कॉलेज के सारे दस्तावेज़ और कार्यभार वह स्वयं संभाल रही थीं। सबको भरोसा था कि वह चीज़ों को बेहतर दिशा में ले जा रही हैं।


निजी ज़िंदगी में अकेली थीं, पुश्तैनी घर से जुड़ा था सपना

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि प्रज्ञा अपनी पारिवारिक ज़मीन पर पुश्तैनी मकान का जीर्णोद्धार करवाना चाहती थीं। लेकिन कॉलेज का काम इतना अधिक था कि वह खुद के घर का भी काम नहीं करवा पा रही थीं। बचपन की यादें जुड़ी होने के कारण वे उस घर में रहना चाहती थीं।


पुलिस के लिए कारण खोजना अब सबसे बड़ी चुनौती

हालांकि यह स्पष्ट है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन प्रेरणा या कारण क्या था, यह अभी भी अज्ञात है। पुलिस ने अब तक परिवार, कॉलेज स्टाफ, पड़ोसियों और मेड से पूछताछ की है। अभी तक किसी के बयान से कोई गहरा संकेत नहीं मिला है।

सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सुसाइड की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे