,

Jabalpur news:जबलपुर से रेनीखेड़ा जा रहा गैस से भरा कैप्सूल टैंकर पलटा केबिन ने फसा ड्राइवर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी

Jabalpur news: छिंदवाड़ा जिले के तामिया के पास जबलपुर से गैस भरकर रेनीखेड़ा गैस प्लांट आ रहा कैप्सूल टैंकर पलटा हादसे में ड्राइवर केबिन में फंस गया। मौके पर थाना प्रभारी रविंद्र पवार, आरक्षक राहुल राजपूत 112 पायलेट संजय चौबे मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे गंभीर घायल ड्राइवर को तत्काल तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र पवार द्वारा कैप्सूल टैंकर से गैस रिसाव की आशंका और सुरक्षा के चलते घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों को रोक दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि तामिया के रैनीखेड़ा में गैस का प्लांट लगा हुआ है इसी गैस प्लांट में जबलपुर से गैस भरकर कैप्सूल टैंकर पिपरिया के रास्ते रानीखेड़ा तामिया आ रहा था, माहूलझिर थाना अंतर्गत रेनीखेड़ा के पास ही टैंकर अभियंत्रित होकर NH 19 मार्ग में ही पलट गया । वहीं ड्राइवर टैंकर के केबिन में फंस गया । पुलिस की मदद से केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकला गया और उसे तत्काल 112 की मदद से तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। टैंकर पलटने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। साथ ही रेनो की सहायता से पलटे टैंकर को सीधा कराने की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में सतर्कता बरती गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…