,

जबलपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, एक लाख रुपये की मांग — युवती सहित तीन गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम, यादव कॉलोनी से हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को जाल में फंसाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर एक लाख रुपये की मांग कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। पेशेवर तरीके से चल रहे इस गिरोह में दो पुलिस आरक्षकों की मिलीभगत भी सामने आई है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, फिर जाल में फंसाया

पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया कि युवती रागिनी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। कुछ ही समय में उसने मिलने का बहाना बनाकर उसे बुलाया। वहीं मौके पर उसके साथी विवेक तिवारी और साहिल बर्मन पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लार्डगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

  • युवती रागिनी शर्मा,
  • विवेक तिवारी,
  • साहिल बर्मन

को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं ताकि डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।

दो आरक्षकों की मिलीभगत, एसपी ने लाइन अटैच किया

पूरे मामले में यादव कॉलोनी पुलिस चौकी के दो आरक्षकों की भी संलिप्तता सामने आई है। बताया गया कि ये दोनों आरोपी युवती और उसके साथियों की मदद कर रहे थे।एसपी ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

पूछताछ जारी, अन्य पीड़ितों की तलाश

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इससे पहले भी इन्हीं लोगों ने किसी और युवक को इसी तरह हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठे हैं।

युवती रागिनी शर्मा

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…