,

ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन बोले – “विकसित भारत 2047 में इसरो की अहम भूमिका”

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल मीट 2025’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि यह सम्मेलन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आज भारत में 55 से अधिक अंतरिक्ष अनुप्रयोग सक्रिय हैं, जिनका उपयोग टेलीविजन प्रसारण, मौसम पूर्वानुमान और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में हो रहा है।

उन्होंने कहा, 50 साल पहले हमारे पास सैटेलाइट तकनीक नहीं थी। लेकिन आज हम गर्व से कह सकते हैं कि ISRO दुनिया की सबसे महंगी सैटेलाइट NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar Satellite) को पूरी तरह से खुद डिजाइन कर, अपने ही रॉकेट से जून 30 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है।

नारायणन ने यह भी बताया कि भारत ने इस वर्ष 29 जनवरी को अपना 100वां रॉकेट लॉन्च किया, जो ISRO की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, भारत उन चार देशों में शामिल हो चुका है जिन्होंने दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक डॉक और अनडॉक किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष भेजने का भी जिक्र किया। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि, “आज चंद्रमा की कक्षा में जो सबसे बेहतरीन कैमरा है, वह भारत का है।

सम्मेलन का उद्देश्य अंतरिक्ष अनुप्रयोगों की सटीकता, बारंबारता और उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया को और बेहतर बनाना है। वी. नारायणन ने यह भी कहा कि अब निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाकर अंतरिक्ष कार्यक्रमों को और मजबूती दी जाएगी।

उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न की ओर इशारा करते हुए कहा कि ISRO इस मिशन में एक महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। “हमारा लक्ष्य भारत को उसकी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष से पहले एक विकसित राष्ट्र बनाना है,” उन्होंने कहा।

इस उद्घाटन सत्र में वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और छात्रों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक समावेशी और दूरदर्शी मंच बना दिया।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…