,

Iran US War: ईरान पर फिर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप? बातचीत से नाराज अमेरिका में सैन्य कार्रवाई पर मंथन

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/iran-us-war-trump-military-action/

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ईरान के साथ चल रही बातचीत से कथित तौर पर बेहद नाराज हैं और बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप को लग रहा है कि केवल सैन्य दबाव के जरिए ही ईरान को किसी समझौते के लिए मजबूर किया जा सकता है।

Iran US War: CNN रिपोर्ट में बड़ा दावा

सीएनएन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा हालात से पूरी तरह निराश हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन को लग रहा है कि ईरान बातचीत को गंभीरता से नहीं ले रहा और समय निकालने की कोशिश कर रहा है।

बताया गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगातार बंद रहने और ईरानी नेतृत्व के भीतर कथित मतभेदों ने अमेरिकी प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। इसी वजह से ट्रंप अब दोबारा सैन्य अभियान शुरू करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

Iran US War: ट्रंप प्रशासन में रणनीति को लेकर मतभेद

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान को लेकर ट्रंप प्रशासन के भीतर दो अलग-अलग राय बन गई हैं। कुछ अधिकारी मानते हैं कि कूटनीतिक प्रयास जारी रखने चाहिए और बातचीत के जरिए समाधान तलाशना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी अब आक्रामक रणनीति अपनाने और ईरान पर फिर से सैन्य हमले शुरू करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि ईरान पर दबाव बढ़ाए बिना कोई ठोस नतीजा नहीं निकलेगा।

Iran US War: व्हाइट हाउस में हुई हाई लेवल बैठक

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में ईरान के खिलाफ आगे की रणनीति और संभावित सैन्य विकल्पों पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन दौरे से लौटने के बाद ट्रंप इस मुद्दे पर अपना अंतिम रुख साफ कर सकते हैं। ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर हैं।

Iran US War: ट्रंप के हालिया बयानों में दिखा गुस्सा

बीते कुछ दिनों में डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान के खिलाफ सख्त बयान देते नजर आए हैं। उन्होंने ईरान के जवाब को “कचरे का टुकड़ा” बताते हुए कहा कि यह अमेरिका के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान का रवैया अच्छा नहीं है और सीजफायर इस समय अपनी सबसे कमजोर स्थिति में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेहरान पिछले 50 वर्षों से अमेरिका के साथ खेल खेलता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

Iran US War: होर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजर अब अमेरिका और ईरान की अगली रणनीति पर टिकी हुई है।

read also: Iran US Conflict: पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, ईरानी विमानों को एयरबेस में दी शरण; भड़के ट्रंप के करीबी नेता

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक