Isa Ahmad
International Women’s Day : सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह से सजा आयोजन
International Women’s Day : दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समाज में उनके योगदान को समर्पित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में भी यह दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

International Women’s Day: कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती उदिता श्रीवास्तव के स्वागत से हुई। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ गीत, नृत्य, भाषण और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
International Women’s Day : प्राचार्य ने समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश
International Women’s Day: इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने अर्धनारीश्वर का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं और समाज, परिवार तथा राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
READ ALSO: Chhattisgarh : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर
International Women’s Day: कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती उदिता श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत भी सभी को काफी पसंद आया। वहीं शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षिकाओं ने प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।





