राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले माफी मांगे ममता बनर्जी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

by: digital desk

भोपाल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के बीच विवादित स्थिति बन गई। राज्य की ममता सरकार ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। राष्ट्रपति 7 मार्च को जब सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की सभा को संबोधित करने पहुंचीं तो उनका स्वागत करने न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गईं और न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था। इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बंगाल प्रवास के दौरान वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो व्यवहार किया गया, वह सर्वथा निंदनीय है। लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद, हम सभी के लिए राजनीति से ऊपर है। ऐसे समय में जब राष्ट्रपति वहां के राजकीय दौरे पर हैं, ऐसे में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रपति की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए था। 

घृणित मानसिकता का उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार के ऐसे हालात बनना जिसके कारण दुनिया में भारत के राष्ट्रपति के पद का अपमान हो, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचे, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। दुखद है कि राष्ट्रपति जी के दौरे को हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए, स्थानीय और दलगत राजनीति में घसीटना, घृणित मानसिकता का उदाहरण है। मैं उम्मीद करता हूं कि ममता बनर्जी इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत माफी मांगेगी। जिस तरह के हालात घटे हैं, यह बंगाल सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,