BHOPAL 7 FEB : वर्किंग वुमेंन के लिए सुरक्षित आवासीय सुविधा विकसित कर रहा मध्यप्रदेश
BHOPAL 7 FEB : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ महिलाओं के सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य परिवेश को सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में वर्किंग वुमेन हॉस्टल विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2025 के अंतर्गत रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति कर्मचारी प्रति माह 5 हजार रुपए. की सहायता पांच वर्षों तक प्रदान की जा रही है, वहीं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए पहले पांच वर्षों में नियुक्त प्रत्येक नए कर्मचारी के लिए 13 हजार रुपए की सहायता का प्रावधान किया गया है। इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं के लिए अधिक रोजगार अवसर सृजित करना और उन्हें सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

BHOPAL 7 FEB : औद्योगिक विकास के साथ महिला सुविधाओं पर विशेष ध्यान
प्रदेश में औद्योगिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 48 औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें आईटी पार्क, प्लग एण्ड प्ले पार्क, प्लेटेड इंडस्ट्रीज तथा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार करते हुए प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया जा रहा है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ महिला कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण मिल सके।
BHOPAL 7 FEB : औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित होंगे आधुनिक वर्किंग वुमेन हॉस्टल
कार्यशील महिलाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के चार प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में वर्किंग वुमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस 2024-25 के अंतर्गत एमपीआईडीसी क्षेत्र में चार वर्किंग वुमेन हॉस्टल स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 26 आवासीय ब्लॉक्स का निर्माण किया जाएगा और प्रत्येक ब्लॉक में 222 बेड्स की व्यवस्था की जाएगी।
BHOPAL 7 FEB : हजारों महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित आवास
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 5700 से अधिक कार्यशील महिलाओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवास सुविधा उपलब्ध होगी। इससे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को रहने और आवागमन से जुड़ी कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा वे अधिक आत्मविश्वास और सुविधा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में योगदान दे सकेंगी।
BHOPAL 7 FEB : औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल
वर्किंग वुमेन हॉस्टल का विकास विक्रम उद्योगपुरी (उज्जैन), पीथमपुर सेक्टर-1 एवं 2 (धार), मालनपुर-घिरींगी (भिंड) और मंडीदीप (रायसेन) में किया जा रहा है। लगभग 6.66 हेक्टेयर भूमि पर इन परियोजनाओं का निर्माण करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह सुविधाएं औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित और अनुकूल आवासीय वातावरण प्रदान करेंगी।
BHOPAL 7 FEB : महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित हो रहे वर्किंग वुमेन हॉस्टल महिलाओं को सुरक्षित आवास, बेहतर जीवन सुविधा और कार्यस्थल के निकट रहने की सुविधा प्रदान करेंगे। इससे महिलाओं की कार्य भागीदारी बढ़ेगी, उनके आत्मनिर्भर बनने की प्रक्रिया को बल मिलेगा और औद्योगिक विकास में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी।
READ MORE : MP NEWS : मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

Aaj Ka Panchang: कामिका एकादशी पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: 9 अगस्त 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज श्रावण मास की कामिका एकादशी मनाई जा रही

Horoscope: जानें आज का राशिफल
Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। श्रावण कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी तिथि सुबह 11:07 बजे तक

Chanakya Niti: मन को शांत रखने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, जीवन से दूर होगा तनाव
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन को सफल और संतुलित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उनका मानना था कि

MP Justice Conference : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
MP Justice Conference : इंदौर में ‘इंहेंसिंग एक्सेस टू जस्टिस’ विषय पर आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस MP Justice Conference : ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण

New Flight Services Madhya Pradesh : MP में हवाई सफर होगा आसान, भोपाल-रीवा समेत 4 नए रूट पर शुरू होगी सीधी उड़ान
New Flight Services Madhya Pradesh : चार शहरों के बीच शुरू होगी सीधी हवाई कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देने की दिशा में

Surkhi Development Works : सुरखी में गली-गली पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा
Surkhi Development Works: घर-घर पहुंचकर मंत्री ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की सोच को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार

