,

Dehradun News: CM धामी ने 4224 श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, ₹12.89 करोड़ की राशि DBT से खातों में ट्रांसफर

- Advertisement -
Ad imageAd image
DEHRADUN NEWS CM DHAMI NE DI SHRAMIKO KO SAUGAT

Dehradun News: 191 कॉमन सर्विस सेंटरों का शुभारंभ, अब श्रमिकों को गांव-तहसील स्तर पर मिलेंगी सभी सेवाएं

by: vijay nandan

Dehradun News: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की राशि हस्तांतरित की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 191 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की शुरुआत का भी शुभारंभ किया।

Dehradun News: श्रमिक प्रदेश के विकास की नींव: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की नींव हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और उनके परिवारों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

अब ब्लॉक और गांव स्तर पर मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री ने बताया कि 191 कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से अब श्रमिकों को

  • पंजीकरण
  • नवीनीकरण
  • योजनाओं से संबंधित आवेदन
  • सहायता और जानकारी

जैसी सभी सेवाएं ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व संसाधनों की बचत होगी।

Dehradun News: पारदर्शी व्यवस्था की ओर बड़ा कदम

DBT के माध्यम से सीधे खातों में राशि भेजे जाने से व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है। सरकार का मानना है कि इससे पात्र श्रमिकों को समय पर लाभ मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से