Cinema: ‘शिक्षा मंडल’ के बाद पीयूष दिनेश गुप्ता का नया धमाका: पर्दे पर उतरेगी रोंगटे खड़े कर देने वाली ‘मर्डर मिस्ट्री’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cinema

Cinema भारतीय शिक्षा प्रणाली के काले सच को उजागर करने वाली वेब सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ की अपार सफलता के बाद, निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता एक बार फिर मनोरंजन जगत में हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि वह जल्द ही एक हाई-वोल्टेज सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री लेकर आ रहे हैं। यथार्थवादी कहानियों और सधे हुए निर्माण के लिए पहचाने जाने वाले पीयूष का यह नया प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर के शौकीनों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित होगी अगली कहानी

Cinema बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि पीयूष दिनेश गुप्ता का आगामी प्रोजेक्ट एक मशहूर लेखक के चर्चित उपन्यासों पर आधारित होगा। इस मर्डर मिस्ट्री को उनके प्रतिष्ठित प्रोडक्शन बैनर ‘नाम में क्या रखा है’ (NMKH Productions) के तहत तैयार किया जा रहा है। ‘शिक्षा मंडल’ में जिस तरह उन्होंने घोटाले की परतों को खोला था, वैसी ही उम्मीद इस नई सीरीज से भी की जा रही है, जो दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखेगी।

ओटीटी और टीवी जगत का एक विश्वसनीय नाम

Cinema पीयूष दिनेश गुप्ता का अब तक का सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। वह 25 से अधिक सफल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। ओटीटी की दुनिया में उन्होंने ‘रक्तांचल – सीजन 1’, ‘भ्रम’, ‘इंटेरोगेशन’ और नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘लंतरानी’ जैसे बेहतरीन कंटेंट के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर में उनकी पकड़ को देखते हुए इस नई मर्डर मिस्ट्री को लेकर इंडस्ट्री में काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

टेलीविजन की दुनिया में भी रहा है दबदबा

Cinema केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि टीवी की दुनिया में भी पीयूष ने कई हिट शो दिए हैं। कलर्स टीवी का ‘विद्या’ हो या ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं’ और ‘अगर तुम ना होते’, उन्होंने हर माध्यम में दर्शकों की नब्ज को पहचाना है। अब अपनी नई फिल्म/वेब सीरीज के साथ वह एक बार फिर साबित करने को तैयार हैं कि कहानी कहने का उनका अंदाज सबसे जुदा है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Read this: Woman Postmortem Worker: गरियाबंद की सरस्वती सहानी बनी साहस की मिसाल

Crocodile Attack : मगरमच्छ का खौफ, 12 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार, गांव में मातम

Crocodile Attack : रुड़की में दर्दनाक हादसा Crocodile Attack : उत्तराखंड के