अब अवैध धान भंडारण की जानकारी पर मिलेगा 21 हजार तक इनाम: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की बड़ी घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Somnath Mishra

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और बिचौलियों को दूर रखने के लिए नई पहल शुरू की है। जिले में अवैध धान भंडारण की सूचना देने वाले नागरिकों को अब पकड़ी गई मात्रा के अनुसार अधिकतम 21 हजार रुपये तक नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं और आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई व्यापारी और बिचौलिए किसानों से कम दाम पर धान खरीदकर या अन्य जिलों से धान लाकर उसे फर्जी तरीके से वास्तविक किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्रों पर बेचने की कोशिश करते हैं। इससे शासन को आर्थिक नुकसान होता है और असली किसान समर्थन मूल्य के लाभ से वंचित हो जाते हैं। इसलिए नागरिकों की मदद से इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • 100 से 200 क्विंटल अवैध धान की सूचना पर — 5,000 रुपये
  • 200 से 500 क्विंटल की सूचना पर — 11,000 रुपये
  • 500 क्विंटल से अधिक की सूचना पर — 21,000 रुपये

नागरिक धान भंडारण से जुड़ी जानकारी, फोटो या वीडियो सीधे कलेक्टर जबलपुर के सीयूजी नंबर 6269113327 या संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के सीयूजी नंबर 6269113387 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई के लिए एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को कृषि उपज मंडी समिति और कृषि विभाग के साथ मिलकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।ज्ञात हो कि जिले में 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र