,

कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान शहीद — 13 दिन में तीसरी मुठभेड़

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुधवार सुबह आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ। घटना के बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह पिछले 13 दिनों के भीतर आतंकियों से हुई तीसरी मुठभेड़ है।

हाल के अन्य ऑपरेशन्स

  • 10 अगस्त, किश्तवाड़: दुल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया।
  • 1 अगस्त, कुलगाम: अखल के जंगलों में आतंकियों की खोज में चल रहे ऑपरेशन के दौरान दो जवान शहीद हुए और नौ घायल हुए। अब तक यहां दो आतंकी मारे जा चुके हैं।
  • 2 अगस्त, पुलवामा: सुरक्षाबलों ने हारिस नजीर डार नामक C-श्रेणी के आतंकी को ढेर किया। हारिस उन 14 स्थानीय आतंकियों में शामिल था, जिनकी सूची खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी की थी।

1 अगस्त की घटना

एक अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त की शाम आतंकियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ छिड़ गई। जंगल में मौजूद आतंकियों की सही संख्या अब भी स्पष्ट नहीं है।

हालिया मुठभेड़ों का क्रम

  • 28 जुलाई: ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
  • 31 जुलाई: पुंछ में LoC के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर किया गया।
  • 2 अगस्त: चिनार कोर ने एक और आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की।

14 में से 7 आतंकी मारे गए

26 अप्रैल को जारी की गई 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में से अब तक 7 का खात्मा हो चुका है। हारिस नजीर डार के अलावा, शेष 6 आतंकी मई में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए थे।

  • 13 मई, शोपियां: शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी और अहसान उल हक शेख मारे गए।
  • 15 मई, पुलवामा: आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख ढेर हुए।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में