IndvsPak T20WC2026 : कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, बारिश पर भी नजर, भारत का पलड़ा भारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IndvsPak T20WC2026

IndvsPak T20WC2026 : टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। शहर में हल्की बारिश की स्थिति बनी हुई है, हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना लगभग 10% बताई जा रही है।

भारत दो बार टी-20 वर्ल्ड कप (2007 और 2024) जीत चुका है। पहली बार टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है और 2007 व 2022 में उपविजेता रह चुका है।

IndvsPak T20WC2026 : भारत का पलड़ा भारी, रिकॉर्ड गवाह

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। 2024 में 8 जीत के बाद 2026 में भी टीम ने अपने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं।

भारत-पाक के बीच अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 7 बार भारत विजयी रहा है। ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड में भी भारत 16 में से 13 मैच जीतकर आगे है।

IndvsPak T20WC2026 : उस्मान तारिक बन सकते हैं चुनौती

श्रीलंकाई पिच पर पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकते हैं। उनकी रफ्तार में बदलाव, गेंद को रोककर फेंकना और अलग एंगल से आक्रमण करना बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।

IndvsPak T20WC2026 : टीम इंडिया की ताकत और चिंता

ताकत, रतीय बल्लेबाजी इस समय शानदार लय में है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या तेजी से रन बना रहे हैं। सूर्या इस साल तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी में बुमराह की फिटनेस और कुलदीप, वरुण व अक्षर की स्पिन तिकड़ी टीम को मजबूती देती है।

कमजोरी, पिछले दो मुकाबलों में स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज थोड़े संघर्ष करते दिखे। कोलंबो की पिच स्पिनर्स को मदद देती है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी।

IndvsPak T20WC2026 : पाकिस्तान की ताकत और कमजोरी

ताकत, ओपनर साहिबजादा फरहान अच्छी शुरुआत दे रहे हैं और टीम का स्पिन अटैक प्रभावी है। तारिक, अबरार, नवाज और सलमान मिर्जा लगातार विकेट निकाल रहे हैं।

कमजोरी, बल्लेबाजी पाकिस्तान की चिंता है। फरहान के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बाबर और कप्तान सलमान की धीमी बल्लेबाजी टीम पर दबाव बढ़ा सकती है।

IndvsPak T20WC2026 : अभिषेक शर्मा की वापसी संभव

ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हैं। पेट में संक्रमण के कारण पिछला मैच मिस करने के बाद उन्होंने टीम के साथ अभ्यास किया है और आज प्लेइंग-11 में जगह बना सकते हैं।

संभावित मैच विनर

भारत
जसप्रीत बुमराह – डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ
कुलदीप यादव – मिडिल ओवर के विकेट टेकर
वरुण चक्रवर्ती – किफायती स्पेल
अभिषेक शर्मा – तेज स्ट्राइक रेट वाले आक्रामक बल्लेबाज
ईशान किशन – शानदार फॉर्म में

पाकिस्तान
शाहीन अफरीदी – नई गेंद से खतरनाक
साहिबजादा फरहान – तेज शुरुआत
उस्मान तारिक – स्पिन में वैरिएशन
अबरार अहमद – मिडिल ओवर में नियंत्रण
शादाब खान – ऑलराउंड प्रदर्शन

IndvsPak T20WC2026 : पिच और मौसम रिपोर्ट

कोलंबो की पिच दूसरी पारी में धीमी और खुरदुरी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलती है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिलता दिखा है। ओस की संभावना कम है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना आसान नहीं होगा।

दिनभर बारिश की आशंका है। अगर मुकाबला धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि भावनाओं का भी टकराव है। देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर रणनीति, संयम और हालात के बीच कौन सी टीम बाजी मारती है।

ये भी जानिए : टी20 विश्वकप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

Mahashivratri2026 : छत्तीसगढ़ शिवमय, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

Mahashivratri2026 : सीएम साय ने रायगढ़ में श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर

Ujjain : महाकाल का ‘विदेशी’ श्रृंगार: 5 देशों के दुर्लभ फूलों से सजा बाबा का दरबार, 44 घंटे तक अनवरत होंगे दर्शन

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि

UP TOP 10: उत्तर प्रदेश की टॉप 10 खबरें

READ ALSO: TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 आज की

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 आज की खबरें

READ ALSO: TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 आज की

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 ताज़ा खबरें

1. धमतरी में सड़क हादसा - 4 जवानों की मौत छत्तीसगढ़ के

MAHASHIVRATRI RASHIFAL: जानिए इस शिवरात्रि पर विभिन्न राशियों के लिए क्या है खास…

महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का

महाशिवरात्रि 2026 राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों पर भोलेनाथ की कृपा

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना, साधना और आत्मशुद्धि का विशेष

mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर पूजा समय, विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का अत्यंत पवित्र पर्व है, जो

baba kedarnath : महाशिवरात्रि पर विश्व श्रीकेदारनाथधाम के कपाट खुलने की तिथि होगी घोषित

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी baba kedarnath : जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित विश्व प्रसिद्ध

Gorakhpur : गोरखपुर को मिली ‘कल्याण मंडपम’ की सौगात: सीएम योगी ने किया लोकार्पण, 5 और नए केंद्रों का ऐलान

रिपोर्ट: अरुण कुमार Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के