Indore पारिवारिक कलह के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सूझबूझ से उतारा नीचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

रिपोर्टर: पुष्पेंद्र मिश्रा

Indore उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक घरेलू कलह से तंग आकर कन्या शाला परिसर में स्थित पानी की सप्लाई टंकी पर जा चढ़ा। युवक को टंकी की ऊंचाई पर देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Indore प्रेम विवाह के बाद चल रहा था पति-पत्नी में विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टंकी पर चढ़े युवक ने कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रहती थी। रविवार को भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद गुस्से और तनाव में आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की और सीधे पानी की टंकी पर जा पहुंचा।

Indore पुलिस की समझाइश से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए बेहद शांति और सूझबूझ से काम लिया। नीचे से ही लाउडस्पीकर और बातचीत के जरिए युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की लगातार समझाइश के बाद आखिरकार युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया।

Indore पुलिस कस्टडी में पूछताछ जारी

युवक के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके तुरंत बाद पुलिस युवक को एहतियात के तौर पर अपने साथ थाने ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक अभी मानसिक तनाव में है। पुलिस पारिवारिक काउंसलिंग के साथ-साथ मामले के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए युवक और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद को सुलझाया जा सके।

Read this: CM Dr. Yadav ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा