,

इंदौर: आंगनवाड़ी के पास नशा कर रहे युवकों को रोकना पड़ा भारी, पत्रकार पर हमला — FIR दर्ज

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में मंगलवार रात एक पत्रकार पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना तब हुई जब पत्रकार ने आंगनवाड़ी केंद्र के पास नशा कर रहे युवकों को टोक दिया। विरोध से बौखलाए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

घटना का विवरण

परदेशीपुरा थाना प्रभारी आर.डी. कानवा के अनुसार, सागर चौकसे, जो एक निजी संस्थान में पत्रकार हैं और आदर्श बिजासन नगर में रहते हैं, मंगलवार रात घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि शुभम चौकसे, कुनाल पंवार और करीब आधा दर्जन युवक आंगनवाड़ी केंद्र के पास नशा कर रहे थे।

जब सागर ने उन्हें वहां से जाने और नशा न करने की सलाह दी, तो युवक भड़क गए। आरोप है कि शुभम चौकसे ने चाकू से हमला करने की कोशिश की, जबकि अन्य ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

सागर की चीख सुनकर उनके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। उन्होंने अकेले ही हमलावरों से बचने का प्रयास किया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी हस्तक्षेप किया।

पत्रकारों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के बाद सागर चौकसे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान प्रेम क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम के नेतृत्व में कई पत्रकार भी वहां पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने रातभर कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कमिश्नर से मुलाकात की तैयारी

बुधवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर संतोष सिंह से मिलेगा, ताकि पूरे मामले की जानकारी देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा सके।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में