इंदौर हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 3 को कुचल कर मार डाला, 15 से अधिक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
इंदौर हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 2 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल, इंदौर

सोमवार शाम इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक बेकाबू होकर लगभग सवा किलोमीटर तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा। तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को कुचला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में इंदौर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र जोशी भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 15 लोग ट्रक की चपेट में आए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रक में आग और बाइक का फंसना

हादसे के समय ट्रक में आग लग गई। पहले यह बताया गया कि गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रक की टक्कर से उसमें एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को घिसटते हुए चला, जिससे उसमें ब्लास्ट हुआ और आग फैल गई।

पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घायलों का अस्पताल विवरण

  • गीतांजली अस्पताल: 6 घायल
  • वर्मा यूनियन अस्पताल: 2 घायल
  • बांठिया अस्पताल: 2 घायल
  • अरबिंदो अस्पताल: 2 घायल
  • भंडारी अस्पताल: 1 घायल

चार घायलों की हालत गंभीर है। एमवाय अस्पताल में डॉक्टर अलर्ट पर हैं और इमरजेंसी वार्ड में बेड आरक्षित किए गए हैं।

हादसे का कारण और ड्राइवर की हालत

पुलिस का कहना है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने की संभावना है। ड्राइवर शराब के नशे में था और ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

प्रशासन और नेताओं की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह को इंदौर भेजने के निर्देश दिए और रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों पर रोक लगाने को कहा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “यह हादसा बेहद दुखद है। प्रशासन और पुलिस हर संभव मदद कर रही है।”
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया, “घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। जांच जारी है।”

हादसे के बाद की कार्रवाई

  • सभी अस्पतालों में स्पेशल टीम तैनात
  • इमरजेंसी वार्ड में बेड आरक्षित
  • घायलों का लगातार मॉनिटरिंग
  • ट्रक जब्त कर कानूनी कार्रवाई

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर