,

इंदौर: विजय नगर में धंसी सड़क, ड्रेनेज लाइन में रिसाव बना हादसे की वजह – लोगों ने खुद बचाई जान, निगम की टीम दो घंटे बाद पहुंची

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, मध्यप्रदेश , इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 54 में गुरुवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते एक गहरा गड्ढा बन गया, जिससे वहां से गुजरने वालों की जान खतरे में आ गई। गनीमत रही कि स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और तुरंत की गई कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना के समय लोग खुद ही हरकत में आए और आस-पास चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के बैरिकेड्स लाकर स्थल को घेर दिया, जिससे यातायात रोका जा सके और कोई वाहन या राहगीर उसमें न गिरे। नागरिकों की तत्परता ने नगर निगम की धीमी रफ्तार को एक बार फिर उजागर कर दिया।

नगर निगम की टीम पहुंची देरी से

स्थानीय निवासी रितेश ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिनों पहले ड्रेनेज लाइन का काम पूरा किया गया था। उसी के बाद से ही पानी का रिसाव शुरू हो गया था। गुरुवार को दोपहर तक रिसाव के चलते सड़क धंस गई। इस पर तुरंत नगर निगम को सूचना दी गई, लेकिन निगम की टीम दो घंटे की देरी से पहुंची। तब तक लोगों ने ही जगह को सुरक्षित बना दिया था।

घटिया निर्माण पर सवाल

स्थानीय लोगों ने इस हादसे का जिम्मेदार सीधे तौर पर हाल ही में कराए गए ड्रेनेज लाइन के घटिया काम को ठहराया। उनका कहना है कि आए दिन शिकायत करने के बावजूद न तो निरीक्षण किया गया और न ही कोई सुधारात्मक कार्रवाई। रहवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी और जल्दबाजी में किया गया काम इस हादसे की वजह बना है।

नगर निगम का तर्क – पुरानी सड़क थी

हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने इसे बड़ा हादसा मानने से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र की सड़क करीब 20 साल पुरानी थी, जो समय के साथ कमजोर हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है और जल्द ही सड़क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

यातायात प्रभावित, लोग परेशान

घटना के चलते क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। आसपास के वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। साथ ही, नागरिकों ने भविष्य की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उनकी मांग है कि ऐसे हादसों से पहले ही संभावित जोखिम का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत की जाए, ताकि जानमाल का नुकसान न हो।

नागरिकों की मांग – हो कार्रवाई, न चले लीपापोती

स्थानीय निवासियों ने निगम से ड्रेनेज कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने, संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अब भी प्रशासन चेतता नहीं है, तो जन आंदोलन और शिकायत की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द