,

Indore breking: इंदौर के महू नाका क्षेत्र में भीषण आग

- Advertisement -
Ad imageAd image

नर्मदा प्रोजेक्ट के पाइप में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Report: Devendra jaiswal

Indore news: के महू नाका क्षेत्र स्थित इमोजी लाइन में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

नर्मदा प्रोजेक्ट के पाइप आग की चपेट में

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग नर्मदा प्रोजेक्ट से जुड़े पाइपों में लगी, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों और धुएं ने कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

दूर-दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

आग इतनी भीषण थी कि उठता हुआ धुआं काफी दूरी से साफ नजर आ रहा था। घटनास्थल के आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए।

फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था।

नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान के आकलन में जुटे हुए हैं। किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है।

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12