,

इंदौर: एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0, मध्यप्रदेश में टेक्नोलॉजी और औद्योगिक प्रगति की नई उड़ान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore: MP Tech Growth Conclave 2.0, a new wave of technology and industrial progress in Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की उद्योगपतियों से निवेश को लेकर वन टू वन चर्चा

by: vijay nandan

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0” का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। यह भव्य आयोजन राज्य को टेक्नोलॉजी, नवाचार और औद्योगिक प्रगति के नए युग में अग्रसर करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से 22 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया। इन इकाइयों में कुल ₹257.46 करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे प्रदेश में लगभग 2125 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत के दिग्गजों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने थॉमसन कंप्यूटिंग एंड सेमीकंडक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ डॉ. श्रीनिवास से प्रदेश में सेमीकंडक्टर और आईटी क्षेत्र में निवेश को लेकर बातचीत की। वहीं, एमराल्ड इंफ़्रास्पैट लिमिटेड (E.I.I.L) और वेना इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पार्थ सेनगुप्ता के साथ ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कि “मध्यप्रदेश तेजी से तकनीकी और औद्योगिक विकास की दिशा में अग्रसर है। हमारा लक्ष्य युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के अवसर प्रदान कर राज्य को ‘इंडस्ट्री 4.0’ के युग में अग्रणी बनाना है।”

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, और अन्य जनप्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 ने यह साबित किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब “टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन हब” बनने की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से