इंदौर: गोल्डन स्कूल में बम की धमकी, क्लास तीन घंटे तक चली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार सुबह बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। यह सूचना स्कूल को ईमेल के माध्यम से मिली, जिसमें लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है और यह कभी भी फट सकता है।

स्कूल प्रबंधन ने मेल मिलने के बाद बच्चों को बीच क्लास ही स्कूल बसों के जरिए घर भेज दिया। जोन-1 के एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार, ईमेल रात 3:18 बजे भेजा गया था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसे सुबह 7 बजे देखा और केवल 10 बजे पुलिस को सूचना दी

इस सूचना के बाद राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची और सर्चिंग शुरू की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, स्कूल के माता-पिता को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और स्कूल परिसर की पूरी जांच कर रही है।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई