,

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जेद्दाह से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-068 को शनिवार को उस समय मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जब उसे बम धमाके की धमकी मिली। जांच के बाद राहत की बात यह रही कि विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को शाम 7:32 बजे यह सूचना दी गई कि विमान में बम होने की संभावना है। इसके बाद एयरबस A320 नियो विमान को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। निर्धारित समयानुसार विमान को 8:07 बजे उतरना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह 8:17 बजे सुरक्षित उतरा।

आपात स्थिति के दौरान फायर ब्रिगेड, बम डिटेक्शन स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया था। पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात 12 बजे तक सभी टीमों को हटा लिया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा,

“1 नवंबर 2025 को जेद्दाह से हैदराबाद जाने वाली हमारी उड़ान 6E-068 में सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिलने पर विमान को एहतियातन मुंबई डायवर्ट किया गया। तय प्रोटोकॉल के तहत सभी संबंधित एजेंसियों को तुरंत जानकारी दी गई और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान को संचालन की अनुमति दी गई। यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए उन्हें जलपान उपलब्ध कराया गया और नियमित अपडेट दिए गए। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

धमकी भरा मेल हैदराबाद एयरपोर्ट को मिला था

सुबह करीब 5:25 बजे, हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। मेल में दावा किया गया था कि विमान में ISI और LTTE के सदस्य सवार हैं, जो “मद्रास एयरपोर्ट ब्लास्ट” जैसी घटना को दोहराने की साजिश कर रहे हैं। मेल भेजने वाले ने अपना नाम ‘पपिता रंजन’ बताया था और यह भी लिखा कि फ्यूल टैंक में माइक्रो-बॉट के जरिए बम लगाए गए हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह सूचना झूठी और भ्रामक निकली। अब साइबर सेल उस ईमेल आईडी और उसके स्रोत की ट्रेसिंग प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…