,

आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक पहल: रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अब यूरोप के दौरे पर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के ज़रिए पाकिस्तान और POK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब भारत ने आतंकवाद का वैश्विक मंच पर पर्दाफाश करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत 7 अलग-अलग देशों में संसदीय प्रतिनिधिमंडलों को भेजा जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

इन प्रतिनिधिमंडलों में 6 से 7 सांसद और अनुभवी राजनयिक शामिल होंगे। इनका उद्देश्य आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान की भूमिका को वैश्विक समुदाय के सामने उजागर करना है।

रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूरोपीय दौरा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली और डेनमार्क जैसे देशों की यात्रा करेगा। इस दल में डी. पुरंदेश्वरी (बीजेपी), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), गुलाम अली खटाना (राज्यसभा सदस्य), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (बीजेपी) और राजनयिक पंकज शरण भी शामिल होंगे।

अन्य प्रतिनिधिमंडलों की योजना:

बैजयंत पांडा (बीजेपी):
यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया का दौरा करेगा। साथ में होंगे निशिकांत दुबे, पी कोन्याक, रेखा शर्मा (सभी बीजेपी), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), गुलाम नबी आज़ाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री), हर्षवर्धन श्रींगला (राजनयिक) और सतनाम सिंह संधू (सांसद)।

संजय कुमार झा (जेडीयू):
यह दल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें अपराजिता सारंगी, बृजलाल, पी बरुआ, हेमांग जोशी (बीजेपी), सलमान खुर्शीद (कांग्रेस), यूसुफ पठान (टीएमसी), जॉन ब्रिटास (सीपीआई-एम) और मोहन कुमार (राजनयिक) शामिल हैं।

श्रीकांत शिंदे (शिवसेना):
यूएई, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन की यात्रा के लिए इस प्रतिनिधिमंडल में बांसुरी स्वराज, अतुल गर्ग, मदन मिश्रा, एसएस अहलूवालिया (बीजेपी), ईटी मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल), सस्मित पात्रा (बीजेडी) और सुजान चिनॉय (राजनयिक) शामिल होंगे।

शशि थरूर (कांग्रेस):
शशि थरूर अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ तेजस्वी सूर्या, भुवनेश्वर कलिता, शशांक मणि त्रिपाठी (बीजेपी), शांभवी (एलजेपी-आर), सरफराज अहमद (झामुमो), हरीश बालयोगी (टीडीपी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना) और तरनजीत सिंह संधू (राजनयिक) होंगे।

कनिमोझी (द्रमुक):
उनकी अगुवाई में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस का दौरा किया जाएगा। साथ होंगे बृजेश चोटा (बीजेपी), राजीव राय (सपा), अल्ताफ अहमद (नेकां), प्रेमचंद गुप्ता (राजद), अशोक मित्तल (आप), मंजीव पुरी और जावेद अशरफ (राजनयिक)।

सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी):
यह दल मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में राजीव प्रताप रूडी, अनुराग ठाकुर (बीजेपी), विक्रमजीत सिंह साहनी (आप), लावू श्रीकृष्ण (टीडीपी), आनंद शर्मा (कांग्रेस), वी मुरलीधरन (पूर्व मंत्री) और सैयद अकबरुद्दीन (पूर्व राजनयिक) शामिल हैं।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा