भारत-पाक तनाव: देश के मुसलमानों ने दिखा दिया, वतन से बड़ा मजहब नहीं !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indian Muslims Stand with the Nation A Slap to Pakistan’s Propagand

कश्मीरियों ने भी एक स्वर में कहा आतंकियों को कुचल डालो

BY: VIJAY NANDAN

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह हमला सिर्फ 26 हिंदू टूरिस्ट और सेना के जवानों पर नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक एकता पर भी हमला था। लेकिन इस संकट के समय पर भारतीय मुसलमानों का व्यवहार ऐसा रहा, जिसने साबित कर दिया कि जब बात देश की हो, तो मजहब पीछे और मातृभूमि सबसे आगे होती है

पाकिस्तानी जनरल की साज़िश: 2 नेशन थ्योरी की फिर से कोशिश

हमले से पहले पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिफ मुनीर ने एक भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि “हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते”, और फिर से 2 नेशन थ्योरी का हवाला देकर भारत के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की। यह बयान भारत की सामाजिक एकता को तोड़ने की सुनियोजित साज़िश थी।

लेकिन भारत के मुसलमानों ने उस बयान को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने न केवल आतंकियों के हमले की निंदा की, बल्कि भारत सरकार और सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन भी किया।

खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों ने पहलगाम के हमले के बाद जो एकजुटता दिखाई, उसने पूरे देश का दिल जीत लिया। कुछ साल पहले तक श्रीनगर और घाटी के अन्य इलाकों में अलगाववादी सेना पर पत्थर चलाते थे लेकिन आज हालात ये हैं कि जब पहलगाम हमला हुआ तो पूरा कश्मीर इसके विरोध में सड़क पर आ गया और आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग करने लगा।

भारतीय मुसलमानों का राष्ट्रवादी रुख

जब पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कार्रवाई हुई, तब भारत के मुसलमानों ने सोशल मीडिया से लेकर ज़मीन तक हर मंच पर इस कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वो सच्चे राष्ट्रवादी भारतीय हैं।

वक्फ संशोधन बिल और वैचारिक खाई

हालांकि हाल के पिछले कुछ महीनों में वक्फ संशोधन बिल जैसे कुछ मुद्दों ने हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच वैचारिक मतभेद को बढ़ावा दिया, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उससे जुड़ी मुस्लिम समाज की प्रतिक्रिया ने यह दिखाया कि जब बात राष्ट्रहित की हो, तो धर्म की दीवारें गिर जाती हैं।

नेताओं को संयम दिखाना चाहिए

अब जब भारत के मुसलमानों ने अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है, तो यह जरूरी हो जाता है कि सत्ताधारी दल के कुछ नेता, जो अनावश्यक रूप से मुसलमानों को निशाना बनाते हैं, अपनी भाषा पर संयम रखें। देश में नफरत से नहीं, आपसी विश्वास से एकता बनी रहती है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास

केंद्र सरकार का विकास मंत्र आज जमीनी स्तर पर सभी मजहबों तक पहुँच चुका है। मुसलमान भी अब उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभार्थियों में शामिल हैं। यह भारत की धर्मनिरपेक्ष शक्ति और लोकतांत्रिक परिपक्वता की मिसाल है।

भविष्य के खतरे और वर्तमान की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई से वहां हलचल है। यदि भविष्य में हालात बिगड़े और युद्ध जैसे हालात बने, तो भारत को अपने हर नागरिक का साथ चाहिए। और मुस्लिम समाज ने साबित कर दिया है कि वे हर मोर्चे पर साथ खड़े रहेंगे।

देशभक्ति मजहब नहीं देखती

भारत के मुसलमानों को बार-बार अपनी देशभक्ति का सबूत नहीं देना चाहिए। आज उन्होंने यह दिखा दिया है कि पाकिस्तानी एजेंडा भारत में फेल हो चुका है। अगर युद्ध हुआ, तो हिंदू-मुस्लिम एक साथ सीमा पर लड़ेंगे और भीतर देश को मजबूत बनाएंगे।

भारत की असली ताकत, विविधता में एकता

जनरल आसिफ मुनीर जैसे लोग भारत को तोड़ने की साजिश रच सकते हैं, लेकिन भारत की सांझी संस्कृति, मजहबी सौहार्द और जन-जन की देशभक्ति उन्हें बार-बार विफल करती रहेगी। भारत के मुसलमानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वो पाकिस्तानी सोच से नहीं, भारतीय मिट्टी से जुड़े हैं। अब भी कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जो पाकिस्तान जिंदावाद का नारा लगाते हों लेकिन उनकी संख्या मुट्ठीभर है। उनकी सोच में भी परिवर्तन जल्द ही आ जाएगा।

ये भी पढ़िए: कर्नल सोफिया कुरैशी: सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से सेना में समानता की राह

Bribery allegation: गौरेला जनपद पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप, तकनीकी सहायक का वीडियो वायरल

bribery allegation: मनरेगा कार्यालय में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला गौरेला जनपद

World Test Championship : अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर

RTI Information : आरटीआई में जानकारी देने से इंकार पर उठे सवाल, आवेदक करेगा प्रथम अपील

संवाददाता:- खिलेश वर्मा RTI Information : आरटीआई आवेदन को लेकर बढ़ा विवाद

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात

Blood Donation Camp: तखतपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का रक्तदान शिविर, 114 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट

Blood Donation Camp: स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशेष रक्तदान शिविर Blood

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: मुख्यमंत्री मोहन यादव का विकास अभियान तेज MP

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत CG TOP 10: