,

आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि का दिन 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि का दिन 2 जुलाई 2025

मेष राशि (Aries)

आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। किसी के प्रति जलन या ईर्ष्या मन में न रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे करवा सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। ऑफिस में बॉस की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। कोई काम करने से पहले अच्छी योजना बना लें।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन तरक्की की ओर बढ़ने का है। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें, जल्दबाजी न दिखाएं। घर के लिए शॉपिंग हो सकती है। जीवनसाथी संग कहीं घूमने जा सकते हैं। पेट से जुड़ी दिक्कतों में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम को लेकर मन में संशय है, तो फिलहाल टालें। कानूनी मामला परेशानी बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। अतिथि आगमन से घर में रौनक आएगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

अचानक धन लाभ के योग हैं। पैसों से जुड़ी पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। चारों ओर का माहौल सकारात्मक रहेगा। संतान का परीक्षा परिणाम आ सकता है। नया काम करने की कोशिश रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo)

खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। नौकरी में परेशान चल रहे लोगों को राहत मिल सकती है। दोस्तों संग अच्छा समय बीतेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही यात्रा पर जाएं। बिजनेस में सोच-समझकर ही निवेश करें।

कन्या राशि (Virgo)

रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। सेहत संबंधी जरूरी टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं। संतान से किया वादा निभाएं, वरना नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पैसों से जुड़े वादों से बचें।

तुला राशि (Libra)

नई योजनाएं बनेंगी। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। भाई-बहनों से रिश्तों में मिठास आएगी। वाणी में संयम रखें। प्रेम-सहयोग की भावना बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धैर्य और संयम से काम लें। पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। पुरानी गलती सामने आ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत बढ़ानी होगी। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। खर्चों पर ध्यान देना होगा। घर की मरम्मत शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह मानें। निवेश सोच-समझकर करें।

मकर राशि (Capricorn)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिलेगी। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। विदेश यात्रा संभव है। बिजनेस में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। बाहरी व्यक्ति से जरूरी बातें शेयर न करें। बैंकिंग सेक्टर के लोग अच्छी स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। आसपास के लोगों से सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces)

परेशानियों वाला दिन रह सकता है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता से पारिवारिक चर्चा करें। जीवनसाथी की नौकरी संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। संतान के करियर को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. लाड़ली बहना योजना पर CM…

Mallikarjun Kharge के ‘अवैध’ चुनाव वाले बयान पर BJP का पलटवार, पूछा- क्या राहुल गांधी और सभी CM भी अवैध हैं?

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव व्यवस्था और केंद्र व…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में गर्मी-उमस बढ़ी, राजनांदगांव…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. लाड़ली बहना योजना पर CM…