गांजा तस्करी में बिहार के 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
3 accused from Bihar arrested in ganja smuggling

गोड्डा में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 जुलाई को गोड्डा पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार से टोटो में गांजा लेकर हनवारा थाना क्षेत्र आ रहे हैं।

एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई। हनवारा-रामकोल रोड पर चेकिंग के दौरान एक लाल रंग के टोटो को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से टोटो को रोक लिया गया।

बिना नंबर प्लेट के इस टोटो पर ‘मयूरी’ लिखा था। टोटो में ‘सोना लाला मुरी’ लिखा एक प्लास्टिक का बोरा मिला, जिसमें से 3 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। टोटो में सवार तीनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले।

पुलिस ने गांजा, मोबाइल और टोटो को जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार, बलमिकी कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। तीनों भागलपुर, बिहार के रहने वाले हैं।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस कर्मी पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो महागामा प्रभाग, हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम, सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Illegal Murum Mining: कथित अवैध मुरूम उत्खनन की जांच की मांग, जिला खनिज विभाग को सौंपी गई शिकायत

Illegal Murum Mining: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित अवैध मुरूम उत्खनन का मामला

Khairagarh News: तहसीलदार की कार्यशैली पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Khairagarh : खैरागढ़ तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने