भारत खरीदेगा 85 ‘वी स्वॉर्ड’ मिसाइलें, 48 लॉन्चर और नाइट विजन डिवाइस भी शामिल, जानें इसकी ताकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivstva

नई दिल्ली, भारत ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘वी स्वॉर्ड’ मिसाइलों की आपातकालीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना 85 वी स्वॉर्ड मिसाइलें, 48 लॉन्चर और नाइट विजन साइट्स जल्द ही हासिल करेगी।

क्या है वी स्वॉर्ड मिसाइल?

‘वी स्वॉर्ड’ नाम से चर्चित इस मिसाइल का असली नाम हेलफायर R9X है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं होती। इसके बजाय इसमें छह घातक ब्लेड लगे होते हैं, जो लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर उसे टुकड़ों में काट देते हैं। यह प्रणाली खासतौर पर उन हालातों के लिए विकसित की गई है, जहां किसी आतंकी को आम नागरिकों के बीच से निशाना बनाना होता है – बिना आसपास किसी को नुकसान पहुंचाए।

भारत कैसे करेगा इसका इस्तेमाल?

सेना के सूत्रों की मानें तो यह मिसाइल उन आतंकवादियों को टारगेट करने के लिए उपयोग की जा सकती है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में छिपे होते हैं। मौजूदा हालात में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ इस मिसाइल का प्रयोग संभावित माना जा रहा है।

ड्रोन से होती है लॉन्चिंग

हेलफायर R9X मिसाइल को सामान्यतः ड्रोन से लॉन्च किया जाता है। इसकी सटीकता इतनी जबरदस्त होती है कि यह किसी इमारत या वाहन में बैठे व्यक्ति को बिना अतिरिक्त नुकसान के खत्म कर सकती है।

अमेरिका ने किया था सफल इस्तेमाल

इस मिसाइल ने दुनिया का ध्यान तब खींचा जब अमेरिका ने अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी को अफगानिस्तान के काबुल में इसी मिसाइल से मारा था। वह 9/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। मिसाइल ने उसे बिना किसी धमाके के खत्म किया, जिससे आसपास के लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

शिमला: संजौली मस्जिद को अदालत ने घोषित किया अवैध, पूरे निर्माण को हटाने का आदेश..यह भी पढ़े

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित