,

भारत ने 518 पर घोषित की पारी: यशस्वी जायसवाल के 175 रनों के बाद कप्तान शुभमन गिल का नाबाद शतक

- Advertisement -
Ad imageAd image
भारत ने 518 पर घोषित की पारी: यशस्वी जायसवाल के 175 रनों के बाद कप्तान शुभमन गिल का नाबाद शतक

BY: MOHIT JAIN

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 518 रनों पर घोषित कर दी। टीम के लिए युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पहले दिन भारत ने दो विकेट पर 318 रन बनाए थे। दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल अपने दूसरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाए।

कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 129 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके करियर का 10वां टेस्ट शतक रहा।

नितीश रेड्डी को कप्तान गिल ने पांचवें नंबर पर भेजा। रेड्डी ने 54 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें जोमेल वारिकन ने आउट किया। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए और कप्तान गिल का शानदार साथ निभाया। जुरेल 79 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

टी ब्रेक से ठीक पहले भारत ने 518 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई

कैरेबियाई गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों ने बखूबी निशाने पर लिया।

  • जेडन सील्स: 22 ओवर में 88 रन, कोई विकेट नहीं
  • एंडरसन फिलिप: 17 ओवर में 71 रन, कोई विकेट नहीं
  • जस्टिन ग्रीव्स: 58 रन देकर खाली हाथ
  • खैरी पियरे: 120 रन लुटाए
  • रोशटन चेज़: 83 रन देकर 1 विकेट
  • जॉमेल वारिकन: 98 रन देकर 3 विकेट

टीम इंडिया की यह पारी पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रही। जायसवाल और गिल ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज को मैच की शुरुआत में ही बैकफुट पर ढकेल दिया।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस