,

 Ind vs Nz 2nd Test: पुणे में चला भारतीय स्पिनर्स का जादू, सुंदर ने झटके 7 विकेट, कप्तान रोहित ने किया निराश

Ind vs Nz 2nd Test

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत बनाम न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम की पहली पारी 259 रनों पर सिमट गई। वहीं, भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए हैं।
वॉशिंगटन की सुंदर गेंदबाजी
कुलदीप यादव की जगह सुंदर को इस मैच के प्लेइंग 11 शामिल किया गया था। सुंदर ने आज 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।

कुछ ऐसा रहा न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन
कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय स्पिनर्स का चला जादू
बताते चलें सुंदर का यह अब तक का सबसे बेस्ट स्पेल है। और उनका यह पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 197 था और तीनों विकेट अश्विन ने ही लिए थे।

रोहित बिना खाता खोले हुए आउट
भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि भारत की पारी की शुरुआत में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल अभी भी क्रिज में बने हुए हैं।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…