भारत और रूस अब एक-दूसरे के मिलिट्री बेस इस्तेमाल कर सकेंगे: RELOS रक्षा समझौते को रूसी संसद की मंजूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रूसी संसद के निचले सदन, स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को भारत और रूस के बीच हुए रक्षा समझौते ‘RELOS’ को मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य बेस, फैसिलिटीज और संसाधनों का उपयोग कर सकेंगी। इसमें विमान, वॉरशिप का ईंधन भरना, बेस पर डेरा डालना और अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का इस्तेमाल शामिल है। इस पर होने वाला खर्च दोनों देशों के बीच बराबर बांटा जाएगा।

यह मंजूरी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से दो दिन पहले दी गई है। RELOS समझौता 18 फरवरी 2025 को भारत और रूस के बीच किया गया था। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने इसे संसद में मंजूरी के लिए भेजा था।

रूसी संसद के स्पीकर ने कहा कि यह समझौता भारत और रूस के मजबूत रिश्तों को और सुदृढ़ करेगा। रूसी सरकार ने बताया कि इससे दोनों देशों की सैन्य साझेदारी मजबूत होगी और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करना आसान होगा। इसके बाद भारत ऐसा पहला देश बन जाएगा, जिसका अमेरिका और रूस दोनों के साथ सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर साझा करने का समझौता होगा।

हालांकि, इस समझौते के तहत युद्ध या किसी सैन्य संघर्ष के दौरान सैन्य बेस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यह केवल लॉजिस्टिक सपोर्ट और शांति काल में मिलिट्री सहयोग के लिए है। लॉजिस्टिक सपोर्ट का मतलब है, जरूरत पड़ने पर ईंधन, सामान और मरम्मत जैसी मदद देना। शांति काल में सेनाओं की संयुक्त ट्रेनिंग और सहयोग को पीस-टाइम मिलिट्री कोऑपरेशन कहा जाता है।

RELOS (रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट) समझौते को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण रक्षा समझौता माना जा रहा है। इसके तहत भारत और रूस के सैन्य बल एक-दूसरे के एयरफील्ड, बंदरगाह और सप्लाई पॉइंट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका उपयोग ईंधन भरने, मरम्मत, स्टॉक रिफिल, मेडिकल सपोर्ट, ट्रांजिट और मूवमेंट जैसे कामों के लिए किया जाएगा।

भारत ने इससे पहले अमेरिका (LEMOA), फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ ऐसे ही समझौते किए हैं, और अब रूस भी इस सूची में शामिल हो गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र