,

INDIA गठबंधन का संसद से चुनाव आयोग तक मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और 2024 लोकसभा चुनावों में वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। 25 दलों के करीब 300 सांसद इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

मार्च शुरू होते ही संसद के मकर द्वार पर पुलिस ने विपक्षी नेताओं को रोक दिया। जमकर नारेबाज़ी हुई और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष शामिल हैं।

बिहार के SIR को लेकर भी विरोध

विपक्षी नेताओं ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को भी सवालों के घेरे में बताया। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के ज़रिए वोटर लिस्ट में धांधली की जा रही है।

अखिलेश यादव ने तोड़ी बैरिकेडिंग

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेडिंग के ऊपर से छलांग लगाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें भी आगे बढ़ने से रोक दिया।

राष्ट्रगान के साथ शुरुआत

मार्च की शुरुआत संसद के मकर द्वार पर राष्ट्रगान गाकर हुई। इसके बाद नेता चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ने लगे, लेकिन उन्हें संसद परिसर के बाहर ही रोक दिया गया।

संसद की कार्यवाही स्थगित

मार्च के दौरान संसद का मानसून सत्र भी प्रभावित हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण